बेगुसराय, मार्च 11 -- सिंघौल, निज संवाददाता। पिछले कुछ दिनो से मौसम में बदलाव की आशंका बनी हुई है। हालांकि बेगूसराय जिले इसका बहुत ही मामूली असर देखने को मिला है। पूसा स्थित मौसम विज्ञान विभाग की ओर जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर बिहार के जिलो के आसमान में गरज वाले हल्के बादल बन सकते है। जिसके प्रभाव से 12 मार्च के आसपास मधुबनी, सीतामढी, शिवहर, पूर्वी तथा पश्चिम चम्पारण जिलों के 1-2 स्थानों पर बूंदा बूंदी हो सकती है। अन्य जिलो में मौसम शुष्क रहने की सम्भावना है।इस अवधि में अधिकतम तापमान 31 से 34 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 20 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। औसतन 8-12 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से मुख्यतः पुरवा हवा चलने का अनुमान है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 70 से 80 प्रतिशत तथा दोपहर में 20 से 25 प्रतिशत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.