जिले में हर मां को मिल रहा गरिमा और सुरक्षा का अधिकार
किशनगंज, जुलाई 8 -- किशनगंज । निज संवाददाता एक मां के लिए प्रसव केवल एक चिकित्सीय प्रक्रिया नहीं, बल्कि जीवन का सबसे संवेदनशील और यादगार अनुभव होता है। इस दौरान उसे केवल दवाओं, उपकरणों और विशेषज्ञ चिकित्सकों की ही नहीं, बल्कि सम्मान, सहानुभूति, गरिमा और भावनात्मक सहयोग की भी आवश्यकता होती है। सुरक्षित प्रसव अनुभव सुनिश्चित करने के लिए सम्मानजनक मातृत्व देखभाल उतनी ही महत्वपूर्ण है जितनी कि गुणवत्तापूर्ण चिकित्सीय देखभाल यही संदेश आज दुनिया भर में मातृ स्वास्थ्य सेवाओं का आधार बनता जा रहा है। किशनगंज जिले में भी स्वास्थ्य विभाग इसी सोच को व्यवहार में उतारने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। यहां प्रसव के दौरान महिलाओं की निजता का सम्मान, उनकी सहमति, संवेदनशील संवाद और गरिमापूर्ण व्यवहार को चिकित्सा सेवाओं का अभिन्न हिस्सा बनाया जा रहा है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.