कटिहार, अगस्त 8 -- कटिहार, वरीय संवाददाता। आजादी के जश्न को इस बार देशभक्ति और जनभागीदारी के रंग में रंगने की तैयारी शुरू हो गई है। कटिहार में हर घर तिरंगा अभियान-2026 को वंदे मातरम के 150 वर्ष की थीम पर व्यापक स्तर पर मनाया जाएगा। जिले के हर घर तक तिरंगा पहुंचाने के साथ स्कूल-कॉलेज, पंचायत, बाजार और सार्वजनिक स्थलों पर देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान को लेकर जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए विस्तृत आदेश जारी किया है। अभियान का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को राष्ट्रीय ध्वज से जोड़ना और घर-घर तिरंगा फहराकर देशभक्ति व राष्ट्रगौरव की भावना को मजबूत करना है। इस बार अभियान को केवल सरकारी कार्यक्रम तक सीमित नहीं रखते हुए आम लोगों, युवाओं, स्वयं सहायता समूहों, पंचायत प्रतिनिधियों, आशा और आंगनब...