देवघर, मार्च 22 -- देवघर। शहरी इलाका सहित ग्रामीण इलाकों के सभी ईदगाहों और सभी मस्जिदों में शनिवार को हर्षोल्लास के साथ ईद उल फितर की नमाज अता की गई। इस दौरान ईदगाहों और मस्जिदों को आकर्षक तरीके से सजाया गया था। सुबह से ही लोग नमाज अता करने के ईदगाहों और मस्जिदों में जुटने लगे थे। सभी ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अता करने के लिए काफी संख्या में लोगों की भीड़ देखी गई। ईद का नमाज अता करने के बाद लोगों ने अल्लाह ताला से अमन चैन के लिए दुआ की। उसके बाद सबों ने एक दूसरे से गले मिलकर भाईचारे का संदेश दिया। नमाज अता करने के बाद सबों ने घर जाकर सेवई और मिठाई खाई एवं जरुरतमंदों के बीच भी सेवईयां और मिठाईयां बांटी। वहीं नूरी मस्जिद टाभाघाट जसीडीह में टाभाघाट पंचायत के मुखिया फखरुद्दीन अली अहमद ने ईद की नमाज अता कर पंचायत सहित देशवासियों के लिए अमन ...