सहरसा, मार्च 6 -- सहरसा, नगर संवाददाता। जिले में बुधवार को होली का त्योहार पूरे हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। लोगों ने एक दूसरे को रंग, अबीर, और गुलाल लगा कर रंगों का पर्व उत्साह और जोश के साथ मनाया।शहर से लेकर गांव तक लोग होली के रंगो से सराबोर रहे।सबसे अधिक उत्साह बच्चों और युवाओं में देखने को मिला।जो सुबह से ही रंगों में रंगे रहे। होली का यह पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देता है।पर्व के दौरान लोग पुराने गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को "बुरा न मानो, होली है" कहते हुए गले मिलते हैं।पर्व के दौरान जोगिरा सारारारा जैसे पारम्परिक गीत के अलावा बालीवुड, भोजपुरी गीतों से माहौल पूरी तरह होली के रंग में रंग गया था। ग्रामीण क्षेत्रों में फगुआ गीतों की गूंज रही।वहीं शहरी इलाकों में युवाओं ने डीजे की धुन पर रंगों का आन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.