सहरसा, जनवरी 24 -- सहरसा, नगर संवाददाता। जिले में शुक्रवार को हर्षोल्लास के माहौल में श्रद्धा व भक्ति के साथ विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गयी। ॐ ऐं ह्रीं क्लीं महासरस्वती देव्यै नमः मंत्र का जाप कर विद्या, बुद्धि, विवेक की देवी की अराधना की गई। माघ महीने की शुक्ल पंचमी को बसंत पंचमी का पर्व बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर घरों के साथ-साथ स्कूलों, कॉलेज, सार्वजनिक विद्या और बुद्धि की देवी मां सरस्वती की भव्य पूजा-अर्चना की गई।पूरे शहर में सैकड़ों जगहों पर स्थित शिक्षण संस्थानों, सार्वजनिक जगहों पर विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा की स्थापना की गयी थी। कई शिक्षण संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जगह-जगह मां सरस्वती के आकर्षक मूर्तियों की स्थापना की गयी और भव्य पंडाल बनाये गये...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.