जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई भगवान परशुराम की जयंती
सिद्धार्थ, अप्रैल 20 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। भगवान परशुराम जयंती रविवार को पूरे जनपद में श्रद्धा, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों से भव्य झांकियां एवं शोभा यात्राएं निकाली गईं, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा मार्ग पर जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। वहीं विभिन्न स्थानों पर आयोजित विचार गोष्ठियों में वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन, त्याग, तपस्या और न्यायप्रियता पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रमों के अंत में समाज में सद्भाव, नैतिकता और धर्म के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। उस्का बाजार कस्बा के सुभाष नगर वार्ड निवासी राज नारायण पांडेय की अगुवाई में रविवार को भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई गई। यह भी पढ़ें- परशुराम शोभायात्रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.