गाज़ियाबाद, सितम्बर 2 -- गाजियाबाद, दीपक सिरोही। जनपद के विभिन्न विभागों में कार्यरत हजारों आउटसोर्स कर्मचारियों का वेतन बढ़ाया जाएगा। बुधवार को मुख्यमंत्री ने लखनऊ से ऑनलाइन कर्मचारियों को संबोधित किया। साथ ही आउटसोर्स निगम की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने पारिश्रमिक में वृद्धि, समय से वेतन भुगतान, ईपीएफ, ईएसआई, जीवन एवं दुर्घटना बीमा और अन्य सामाजिक सुरक्षा सुविधा के संबंध में कर्मचारियों को विस्तार से बताया। लोहियानगर स्थित हिन्दी भवन में आयोजित कार्यक्रम में महापौर सुनीता दयाल, लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार माँदड, नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक, मुख्य विकास अधिकारी सहित नगर निगम और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- अब आउटसोर्स कर्मियों को मिलेगा सुरक्षा व सम्मान : महापौर आउटसोर्स कर्मचारियों के ल...