लखीमपुरखीरी, मई 8 -- लखीमपुर, संवाददाता। जनगणना के लिए प्रगणकों के घर पहुंचने से पहले ही स्वगणना की शुरुआत गुरुवार से की गई। पहले दिन जिले के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों ने अपने मोबाइल से स्वगणना प्रपत्र भरा। पहले दिन जिले में में 2798 लोगों ने स्व-गणना कर प्रदेश और मंडल रिकार्ड बनाया है। डीएम अंजनी कुमार सिंह, सीडीओ अभिषेक कुमार, एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, एडीएम (न्यायिक) समेत तमाम अफसरों व जनप्रतिनिधियों ने गणना प्रपत्र भरा। एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मंडल में हरदोई 436, लखनऊ 3979, सीतापुर 1520, रायबरेली 1900 लोगों ने स्व-गणना किया है। सीडीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि स्व-गणना को लेकर 14 दिनों का शेड्यूल जारी है। डिजिटल जनगणना 2027 को लेकर गुरुवार से स्व-गणना की शुरुआत की गई। पहले दिन जिला स्तरीय अधिकारियों के अलावा जनप्रतिनिधिय...