सीवान, अप्रैल 30 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में जनगणना 2027 के पहले चरण के तहत चल रही स्व-गणना की प्रक्रिया तमाम जागरुकता अभियान के बावजूद धीमी गति से चल रही है। 17 अप्रैल से शुरू हुए अभियान के 13 दिनों बाद भी 25 लाख से अधिक आबादी वाले सीवान जिले में स्व गणना का कार्य पूरी तरह धरातल पर नहीं दिख रहा है, वह भी तब जब स्व-गणना की अंतिम तिथि जिला प्रशासन के अनुसार, 30 अप्रैल है। यह भी पढ़ें- खुद से 33 सवालों का जवाब भरने में कठिनाई महसूस कर रहे स्व-गणना की स्थिति जिला सांख्यिकी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, अबतक लगभग 89 हजार 187 लोग स्व-गणना में भाग ले पाए हैं। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, स्व गणना के दौरान धीमे रिस्पॉन्स को देखते हुए जिला प्रशासन ने संबंधित कर्मियों को अपने-अपने क्षेत्र में लोगों की स्व-गणना समय पर पूरी कराने...