जिले में स्वाइन फ्लू के 37 और मरीजों की पुष्टि
नोएडा, सितम्बर 11 -- नोएडा, सौम्य मिश्र। जिले में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को इसके 37 नए मरीजों की पुष्टि की। इसी के साथ मरीजों की संख्या बढ़कर 365 हो गई। अब तक करीब 280 रोगी स्वस्थ हो चुके हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.मदन मोहन मणि त्रिपाठी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट है। ग्रामीण इलाकों की तुलना में शहरी क्षेत्रों में मरीजों की संख्या अधिक है। किसी भी रोगी की हालत गंभीर नहीं है।जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार झा ने कहा कि एक महिला मरीज आईसीयू में भर्ती है। वह इलाज के बाद अब ठीक है। इस कारण उन्हें शनिवार को छुट्टी दे दी जाएगी। स्वाइन फ्लू का एक संदिग्ध रोगी अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचा था, जिसका नमूना जांच के लिए लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.