नोएडा, अगस्त 23 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। जिले में रविवार को स्वाइन फ्लू के 14 मरीजों की पुष्टि हुई। बीमारी के लक्षण दिखने पर सभी का इलाज निजी अस्पताल में हुआ था। वहीं जांच के बाद स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सभी मरीजों का इलाज चल रहा है। यह भी पढ़ें- देश में स्वाइन फ्लू का मिसौरी स्ट्रेन सक्रियस्वाइन फ्लू के लक्षण मरीजों में बीमारी के सामान्य लक्षण हैं। कोई गंभीर स्थिति में नहीं है। इन मरीजों में बुखार, गले में संक्रमण और सर्दी जुकाम है। डॉक्टरों ने इन मरीजों को इलाज होने तक अलग कमरे में रहने की सलाह दी है। ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। दो दिन पहले ही स्वास्थ्य विभाग ने निजी और सरकारी अस्पतालों को निर्देशित किया है कि स्वाइन फ्लू के लक्षण वाले मरीजों की जांच जरूर की जाए, ताकि बीमारी की पु...