मुजफ्फर नगर, सितम्बर 4 -- मुजफ्फरनगर जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग निरंतर निगरानी बढ़ा रहा है। बढ़ती निगरानी और जिले में सैंपलिंग की व्यवस्था को और अधिक दुरूस्त किया गया है। बुधवार तक मिले नए मरीजों को मिलाकर अभी जिले में 11 मरीजों में ही स्वाइन फ्लू की पुष्टी हुई है। राहत की बात यह है कि मुजफ्फरनगर में भी स्वाइन फ्लू की जांच शुरू हो गई है।सीएमओ सुनील कुमार तेवतिया ने बताया कि जनपद में अभी तक 11 स्वाइन फ्लू के मरीज मिले थे। लगातार बढ़ाई जा रही जांच के बीच व्यवस्था को और अधिक मजबूत कर दिया है। यह भी पढ़ें- Hapur News: गढ़मुक्तेश्वर में 44 वर्षीय महिला को स्वाइन फ्लू की पुष्टि, अलर्ट जारी मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है। उन्होंने बताया कि सितंबर और अक्टूबर माह संक्रमण के ...