सीवान, अगस्त 9 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। आशा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण, बैठक, विश्राम व सामुदायिक गतिविधियों के लिए जिले में 'आशा घर' स्थापित किए जाएंगे। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में राज्य के सभी जिलों में चरणबद्ध तरीके से आशा घर चिन्हित और संचालित किए जाने हैं। इस संबंध में राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार ने सभी सिविल सर्जन-सह-सदस्य सचिवों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। योजना के तहत प्रत्येक जिले में जिला अस्पताल , अनुमंडल अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आशा घर के लिए दो लाख रुपये की राशि निर्धारित की गई है। यह भी पढ़ें- Siwan News सीवान में 5 हजार 927 बालिकाओं को लगेगा एचपीवी वैक्सीन का दूसरा डोजस्वास्थ्य सेवाओं की अहम कड़ी हैं आशा कार्यकर्ता यह भी पढ़ें- आशा कार्यकर्ताओं को मिलेगा सुरक्षित ...