चंदौली, अप्रैल 18 -- चंदौली, संवाददाता। जिले के नवीन मंडी में स्थापित विभिन्न क्रय केंद्रों का शुक्रवार को जिला खाद्य विपणन अधिकारी राघवेन्द्र सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान गेहूं खरीद की जानकारी ली। साथ ही गेहूं खरीद प्रक्रिया को सुव्यवस्थित, समयबद्ध और पूरी तरह पारदर्शी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिया कि किसी भी क्रय केंद्र पर बोरे की कमी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए पूर्व में डिमांड कर दिया जाए। ताकि आपूर्ति समय से सुनिश्चित हो सके। वहीं किसानों के लिए क्रय केंद्रों पर पीने के पानी और बैठने के लिए छायादार व्यवस्था की जाए।उन्होंने बताया कि डीएम चंद्रमोहन गर्ग के निर्देशानुसार धान के कटोरे में गेहूं की खरीद प्रक्रिया जारी है। यह भी पढ़ें- फॉर्मर रजिस्ट्री के पेंच, बोरे की कमी से गेहूं खरीद सुस्त जिले म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.