अमरोहा, मार्च 6 -- अमरोहा, संवाददाता। जिले में गेहूं खरीदने के लिए 30 खरीद केंद्र स्थापित किए जाने की तैयारी जिला प्रशासन ने शुरू कर दी है। फिलहाल 26 केंद्रों को अनुमोदन मिल चुका है। जिले में 19 मार्च से गेहूं खरीद शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकारी केंद्रों पर 2585 रुपये प्रति कुंतल की दर से गेहूं की खरीद होगी। किसानों को गेहूं बिक्री के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। खतौनी की नकल भी लगानी होगी। ऑनलाइन बैंक में सीधे भुगतान किया जाएगा। किसानों की गेहूं की फसल तैयार होने से पहले ही शासन के निर्देश पर किसानों का गेहूं खरीदने की तैयारी जिला प्रशासन की ओर से की जा रही है। इसके लिए खरीद करने वाले विभागों की ओर से जिले में खरीद केंद्रों की स्थापना किए जाने के साथ ही कांटे, बांट साथ-साथ बारदाना का इंतजाम करना शुरू कर दिया है। जिले में ग...