कन्नौज, अप्रैल 4 -- कन्नौज। जिले में शैक्षिक सत्र 2026-27 के अंतर्गत स्कूल चलो अभियान का शुभारम्भ कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण वाराणसी से देखा गया। इस दौरान उच्च प्राथमिक विद्यालय हैवतपुर कटरा एवं प्राथमिक विद्यालय कुंवरपुर बनवारी की छात्राओं ने स्वागत व नामांकन गीत प्रस्तुत कर सभी को भाव-विभोर किया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक तिर्वा कैलाश सिंह राजपूत सहित जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया एवं मुख्य विकास अधिकारी रामकृपाल चौधरी की उपस्थिति में मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक पप्पू सरोज ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.