कोडरमा, फरवरी 24 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिले के पुस्तकप्रेमियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। मंगलवार को राज्य सरकार की ओर से पेश किए गए बजट में कोडरमा जिले में 'सेंटर ऑफ आर्ट डिस्ट्रिक्ट लाइब्रेरी' की स्थापना को स्वीकृति दे दी गई है। इस घोषणा के साथ ही लंबे समय से एक बड़े और आधुनिक सार्वजनिक पुस्तकालय की मांग पूरी होने की दिशा में ठोस पहल मानी जा रही है। प्रस्तावित लाइब्रेरी सभी आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगी। इसमें एक साथ करीब पांच सौ पाठकों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित किताबें, संदर्भ सामग्री, समाचार पत्र, पत्रिकाएं, डिजिटल संसाधन और ई-लाइब्रेरी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही शांत एवं सुव्यवस्थित अध्ययन कक्ष, अलग रीडिंग जोन और इं...