कटिहार, सितम्बर 6 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बदलते मौसम, अनियमित वर्षा और लगातार गिरते भूजल स्तर ने खेती के सामने नई चुनौतियां खड़ी कर दी हैं। ऐसे दौर में कम पानी में अधिक उत्पादन देने वाली सूक्ष्म सिंचाई तकनीक किसानों के लिए उम्मीद बनकर उभर रही है। इसी उद्देश्य से कटिहार जिले में ड्रिप और मिनी स्प्रिंकलर सिंचाई योजना लागू की गई है। योजना के तहत किसानों को सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली लगाने पर 55 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा। जिले में चालू वित्तीय वर्ष के दौरान 479 एकड़ क्षेत्र को इस तकनीक से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

नवीनतम तकनीक का उद्देश्य ड्रिप और मिनी स्प्रिंकलर तकनीक का उद्देश्य केवल सिंचाई करना नहीं, बल्कि पानी का वैज्ञानिक उपयोग सुनिश्चित करना है। ड्रिप प्रणाली में पानी बूंद-बूंद सीधे पौधों की जड़ों तक पहुंचता है, ...