खगडि़या, अप्रैल 16 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में सीबीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त 10वीं के नौ स्कूल संचालित हैं। जिसमें पांच स्कूलों में 12वीं स्तर तक की भी पढ़ाई की व्यवस्था है। जानकारी के अनुसार शहर स्थित एसएल डीएवी पब्लिक स्कूल में 12वीं स्तर तक की पढ़ाई होती है। वहीं महेशखंूट स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में 10वीं तक ही पढ़ाई होती है। इधर पीएल शिक्षा निकेतन गोगरी में 12वीं तक पढ़ाई है। जबकि पाटलिपुत्रा सेन्ट्रल स्कूल परबत्ता में 12वीं तक कक्षा चलती है। साथ ही शहर स्थित पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय में 12वीं स्तर तक की पढ़ाई कराई जाती है। वहीं न्यू होली गंगेज पब्लिक स्कूल में 10वीं तक, डीपीएस महेशखंूट में 10वीं तक, शहर स्थित रोज बड एकेडमी में 10वीं तक व जवाहर नवोदय विद्यालय में 10वीं तक पढ़ाई की व्यवस्था है। यह भी पढ़ें- सीबीएसई बोर्ड का रिज...