मथुरा, अप्रैल 25 -- जिले में सिंचाई संसाधान के बड़े माध्यम आगरा नहर का करीब डेढ़ दशक बाद पुनुरोद्धार कार्य किया जा रहा है। इसमें वर्षों से एकत्रित सिल्ट की सफाई के साथ पटरियों का दुरस्तीकरण भी होगा। इससे नहर में जलवहन की क्षमता में बढ़ोतरी हो जाएगी। आगरा नहर के अपर खंड द्वारा करीब 25 करोड़ रुपए से मुख्य नहर का पुनुरोद्धार कार्य कराया जा रहा है। इसके लिए नहर में कई दर्जन पॉकलेन मशीनें एवं एक्स्केवेटर से एक साथ कैनाल की सफाई, गाद सफाई एवं किनारों का सुदृढ़ीकरण कार्य कराया जा रहा है। वहीं परियोजना में कुलावों का पुनर्निर्माण, उनके पक्के स्ट्रक्चर का निर्माण, बैंक का समतलीकरण कार्य किया जा रहा है। इसमें से करीब पांच करोड़ रुपए से नहर के शुरुआती पांच किमी भाग का ओखला खंड द्वारा पुनुरोद्धार किया जा रहा है। करीब 160 किमी लंबी इस नहर हरियाणा, दिल...