जमुई, मार्च 30 -- जमुई। जमुई जिला प्रशासन द्वारा एलपीजी गैस की निर्बाध आपूर्ति और वर्तमान स्टॉक की स्थिति स्पष्ट करते हुए जिला पदाधिकारी श्री नवीन के निर्देशानुसार जिला आपूर्ति पदाधिकारी , जमुई ने बताया कि जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता पूरी तरह सामान्य है और आपूर्ति श्रृंखला को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए प्रशासन निरंतर निगरानी कर रहा है। वर्तमान में जिले के पास 7428 से अधिक गैस सिलेंडरों का सुरक्षित स्टॉक उपलब्ध है, जो उपभोक्ताओं की दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पर्याप्त है।आपूर्ति के आंकड़ों का विश्लेषण करते हुए जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने जानकारी दी कि जिले में कार्यरत प्रमुख तेल कंपनियों-बीपीसी एचपीसी और आईओसी के पास वर्तमान में कुल 19,197 रिफिल बुकिंग प्राप्त हैं। इन बुकिंग्स के विरुद्ध 31,763 सिलेंडर डिलीवरी हेतु प्रक्रियाधीन हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.