जिले में सामान्य से 46 फीसदी कम हुई वर्षा
गाजीपुर, अगस्त 1 -- गाजीपुर, संवाददाता। जनपद में इस वर्ष मानसून उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका है। एक जून से 31 जुलाई तक जिले में महज 188.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जबकि इस अवधि में 350.6 मिमी सामान्य वर्षा होनी चाहिए थी। यानी इस बार जिले में सामान्य से करीब 46 प्रतिशत कम बारिश हुई है। वर्षा की कमी का सीधा असर खेती-किसानी पर दिखाई देने लगा है। पर्याप्त पानी नहीं मिलने से धान की फसल सूखने लगी है और किसान सिंचाई के वैकल्पिक साधनों का सहारा लेने को मजबूर हैं। जिले में पिछले तीन वर्षों की तुलना करें तो वर्ष 2026 का मानसून सबसे कमजोर साबित हो रहा है। वर्ष 2024 में मानसून सामान्य से बेहतर रहा था और जुलाई में 176.35 एमएम अच्छी वर्षा के चलते किसानों को खेती में काफी राहत मिली थी। वहीं वर्ष 2025 में भी बारिश सामान्य के करीब रही और जुलाई में 148.57 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.