चंदौली, सितम्बर 4 -- चंदौली। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में जिले के 7,376 किसान अब तक कुल 5,176.19 हेक्टेयर क्षेत्र का बीमा करा चुके हैं। योजना में खरीफ फसलों का बीमा कराने वाले ऋणी किसानों को शासन ने राहत दी है। इसे तहत अब 10 सितंबर तक अपने फसलों की बीमा करा सकते हैं। किसी भी प्राकृतिक आपदा से फसल क्षति होने पर किसानों को 72 घंटे के भीतर इसकी जानकारी देनी होगी। इससे उनको फसल बीमा का लाभ मिलेगा। जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि जिले में फसलों के बीमा कराने के लिए एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी को नामित किया गया है। धान, मक्का, ज्वार, बाजरा आदि पर किसान क्रेडिट कार्ड धारक किसानों को बीमित राशि का दो प्रतिशत प्रीमियम देना होगा। बीमा योजना में न शामिल होने वाले ऋणी किसानों को 24 अगस्त तक बैंक शाखा में लिखित आवेदन देना था। असफल ब...