मुजफ्फरपुर, अगस्त 31 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता मुजफ्फरपुर सहित पूरे प्रदेश में 7 से 26 सितंबर तक परिवार विकास अभियान चलाया जाएगा। इसका निर्देश विभाग ने सभी जिलों को दिया है। अभियान के तहत लोगों को परिवार नियोजन के लिए जागरूक किया जाएगा।परिवार विकास अभियान के तहत प्रखंड स्तर पर भी कार्यशाला आयोजित की जाएगी। परिवार विकास अभियान के लिए 1 से 6 सितंबर तक योजना तैयार की जाएगी। फिर 7 से 13 सितंबर तक दंपती संपर्क सप्ताह मनाया जाएगा। वहीं, 14 से 26 सितंबर तक परिवार नियोजन पखवाड़ा मनाया जाएगा। अभियान की रिपोर्ट 29 सितंबर को सभी जिले से मुख्यालय भेजी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...