हापुड़, मई 3 -- जिले में जनगणना-2027 आगामी 22 मई से शुरू होगी। इससे पहले 7 मई से 21 मई के मध्य स्व-गणना शुरू की जाएगी। इस सुविधा के माध्यम से नागरिक स्वयं ऑनलाइन माध्यम से अपने एवं अपने परिवार के सदस्यों का विवरण सुरक्षित एवं सरल तरीके से दर्ज कर सकते हैं। स्व-गणना के लिए नागरिक निर्धारित पोर्टल पर लॉगिन कर अपने परिवार की जानकारी निर्धारित प्रारूप में भर सकते है। डीएम कविता मीना ने बताया कि जनपद में जनगणना प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सटीक बनाने के लिए दो चरणों में विभाजित किया गया है। प्रथम चरण मकान सूचीकरण के हिसाब से 22 मई-2026 से 20 जून तक चलेगा। इस दौरान प्रगणक घर-घर जाकर मकानों की सूची तैयार करेंगे। जबकि दूसरा चरण जनसंख्या गणना के आधार पर होगा। यह फरवरी 2027 से शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार जनगणना पूरी तरह से डिजिटल होगी। न...