हाजीपुर, अप्रैल 3 -- हाजीपुर । हिंदुस्तान प्रतिनिधि पखवारेभर में लगातार मौसम में उतार-चढ़ाव और कभी रिमझिम फुहार तो कभी आंधी से बेहाल किसानों के लिए अगले चार दिन और कष्टकारी होने वाले हैं। मौसन विभाग के अलर्ट के अनुसार जिले और आसपास के क्षेत्र में 3 से 7 अप्रैल के बीच ओलावृष्टि के साथ बारिश की आशंका है। इस दौरान 8 से 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुवा हवा चल सकती है। 7 अप्रैल को बारिश के दौरान तेज हवा चलने की संभावना है। इसी बीच तापमान की बात करें, तो न्यूनतम तापमान 19 से 23 डिग्री सेल्सियस, वहीं अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। मौसम में हो रहे बदलाव को लेकर डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा एवं भारत मौसम विभाग के अनुसार अलर्ट जारी किया गया है। इस संबंध में जारी अलर्ट के अनुसार 7 अप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.