जहानाबाद, अप्रैल 23 -- वर्ग छह तक की कक्षाएं 11:30 बजे तक ही होगी संचालित जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता जिला में अधिक तापमान और भीषण गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। इसको देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। जहानाबाद जिले के सभी निजी एवं सरकारी विद्यालयों में वर्ग-06 तक (प्री-स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों सहित) की गतिविधियों पर पूर्वाहन 11:30 बजे के बाद तथा वर्ग-08 तक की कक्षाओं से संबंधित शैक्षणिक गतिविधियों पर अपराह्न 12:30 बजे के बाद प्रतिबंधित किया गया है। जिलाधिकारी डॉ प्रीति के द्वारा गुरुवार को इस आशय का निर्देश जारी किया है। यह भी पढ़ें- लखीसराय : स्कूलों के समय में बदलाव, डीएम ने जारी किया आदेश जारी निर्देश में कहा गया है कि यह आदेश 30 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा। सरकारी आवास...