बांदा, अप्रैल 30 -- बांदा। जनपद में श्रम विभाग ने करीब साढ़े सात लाख श्रमिकों के ई-श्रम कार्ड बना रखे हैं, पर इसका लाभ उन्हें नहीं मिल रहा है। वहीं पेंशन स्कीम के तहत 5818 श्रमिकों के कार्ड बने हैं। सहायक श्रमायुक्त डॉ.एके अग्रहरि ने बताया कि श्रमिक पंजीयन व नवीनीकरण कराने में लापरवाही करते हैं। लेबर अड्डों व गांवों में कैंप लगाकर उनका पंजीकरण कराया जाता है। बिना पंजीयन के योजनाओं का लाभ नहीं मिलता। विभाग से बेटियों के विवाह, श्रमिकों के इलाज सहित अन्य योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- पोलदार श्रमिकों को सरकारी लाभ नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी यह भी पढ़ें- वैशाली जिले में 12 हजार 139 श्रमिकों का हुआ है निबंधन यह भी पढ़ें- यूपी में गर्मी बढ़ने पर श्रमिकों को 5 घंटे का मिलेगा दोपहर विश्राम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...