जमशेदपुर, मई 17 -- प्रधानमंत्री की अपील और आयात शुल्क में वृद्धि के बाद सोना-चांदी की कीमतों में वृद्धि से बाजार में सर्राफा कारोबार में कमी आई है। कई ज्वेलर्स का कहना है कि उन्होंने अब सोने-चांदी के सिक्के बेचना बंद कर दिया है। गहने तो लोग जरूरत के अनुसार खरीद रहे हैं। वहीं, कुछ दुकानदारों का कहना है अभी इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। प्रधानमंत्री की अपील के बाद सर्राफा बाजार में सुस्ती छा गई है। तीन-चार दिनों में यह कमी ज्यादा देखने को मिली है। एक अनुमान के अनुसार कारोबार में 30 से 40 फीसदी कमी आने की बात कही जा रही है। आयात शुल्क बढ़ने के चार दिन बाद शुक्रवार को प्रति दस ग्राम 55 सौ रुपये की वृद्धि देखने को मिली है। जबकि चांदी की कीमत सामान्य थी, हालांकि 12 की अपेक्षा 14 मई को यह चांदी प्रति दस ग्राम 190 रुपये महंगी थी। सर्राफा...