गया, मार्च 7 -- हर क्षेत्र में महिलाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। शिक्षा के क्षेत्र में भी आधी आबादी की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। क्लास रूम में महिला शिक्षकों के बीच छात्राएं सहज तरीके से शिक्षा ग्रहण करने में अधिक रुचि ले रही हैं। बात करने से लेकर पढ़ाने की शैली के कारण छात्राओं की संख्या भी बढ़ रही है। इस वक्त गया जिले के सरकारी विद्यालयों में 11 हजार से अधिक महिला शिक्षक बच्चों को पढ़ा रही हैं। पिछले साल की तुलना में करीब 15 फीसदी संख्या अधिक है। वर्तमान में जिले में 24442 शिक्षक हैं। इनमें 13 हजार 183 पुरुष तो 11 हजार 259 महिला शिक्षक हैं। तीन प्रखंडों में पुरुष से अधिक महिला शिक्षकजिले के 24 प्रखंडों में 24 हजार से अधिक शिक्षक हैं। इनमें करीब 35 फीसदी महिलाएं हैं। 24 में से तीन प्रखंडों में तो पुरुषों से अधिक महिलाएं शिक्षक है...