पीलीभीत, अप्रैल 14 -- पीलीभीत। गांधी सभागार में राज्य सूचना आयुक्त मोहम्मद नदीम ने जिले में सूचना के अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक की। आरटीआई में लंबित वादों को निस्तारित करने को आदेशित किया। उन्होंने विभिन्न विभागों के जन सूचना अधिकारियों से सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के अंतर्गत धाराएं व संशोधन से संबंधित सवाल कर कई बिंदुओं पर जानकारी भी दी। राज्य सूचना आयुक्त ने निर्देश दिए कि सभी विभाग समयबद्ध एवं पारदर्शिता से सूचना उपलब्ध कराएं। आवेदकों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। बैठक में कहा कि सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रति अधिकारियों और कर्मचारियों को संवेदनशील बनाएं। ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता पर निस्तारण हो। जनपद की 58 शिकायतो में से तीन का जवाब दिया गया। शेष का कोई उत्तर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.