देवघर, मार्च 20 -- देवघर। समाहरणालय के सभागार में गुरुवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक की गई। इस दौरान डीसी ने देवघर व मधुपुर अनुमंडल अंतर्गत चल रहे विभिन्न कार्यों की समीक्षा करते हुए पेयजल एवं जल जीवन मिशन अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। इस दौरान डीसी ने जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल आपूर्ति का प्रमाण पत्र के साथ पारदर्शिता और बेहतर निगरानी के लिए जिले के सभी गांवों के लिए सुजलम आईडी बनाने का सख्त निर्देश दिया गया। इससे जल प्रबंधन और आपूर्ति की रियल-टाइम ट्रैकिंग सुनिश्चित की जा सकेगी। डीसी ने गर्मी के मौसम को देखते हुए संबंधित कार्यपालक अभियंता को ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को समय रहते द...