बांका, अगस्त 10 -- बांका। निज प्रतिनिघ जिले में सडक परिवहन प्रदूषण नियंत्रण उपाय नदारत हैं। जिले से होकर गुजरे राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) के किनारे लंबे समय से पौधरोपन नहीं किया गया है। जबकि प्रदूषण रोकने के लिए पौधरोपण जरूरी है। बावजूद इसके यहां के राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे पर्याप्त संख्या में पेड नहीं हैं। बांका जिले से होकर दो राष्ट्रीय राजमार्ग गुजरी है। इसमें एनएच 333 एक, जो जमुई-झाझा की तरफ से बांका होकर झारखंड की ओर गया है। वहीं, दूसरा एनएच 133 ई भागलपुर-ढकामोड होते हुए बिहार-झारखंड बार्डर भलजोर से मिला है। इन सडकों के किनारे कई वर्षों से पौधरोपण नहीं किये गये हैं। जबकि वाहनों से निकलने वाले प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सडक किनारे व्यापक स्तर पर पौधरोपण आवश्यक है। हरियाली बढाने से प्रदूषण नियंत्रण के साथ पर्यावरण संरक्षण मे...