सीतामढ़ी, अप्रैल 26 -- शिवहर। जिले में जानकी नवमी (सीता नवमी) धूमधाम से मनाई गई। राम-जानकी मंदिरों में विशेष आयोजन हुए। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन, पूजन-अर्चना और सोहर-बधाई गीतों के साथ माता जानकी के जन्मोत्सव को हर्षोल्लास से मनाया। शुक्रवार रात से ही मंदिरों में मंगल गीत और आवश्यक तैयारी शुरू हो गई थी, और शनिवार को पूरे जिले में भक्ति का माहौल छाया रहा। लोगों ने अपने-अपने घरों में भी माता जानकी की पूजा-अर्चना की। मालुम हो कि स्थानीय परंपरा के अनुसार, हर शुभ कार्य से पहले राम-जानकी के दर्शन का महत्व यहां खासा है। पिपराही प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न राम जानकी मठों पर शनिवार को श्रद्धापूर्वक जानकी जन्मोत्सव मनाया गया। यह भी पढ़ें- जिले में श्रद्धालुओं ने धूमधाम से मनाई जानकी नवमी इस अवसर पर राम जानकी मठों को आकर्षक ढंग से सजाकर विशेष पूजा अर्...