खगडि़या, दिसम्बर 31 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में अत्यधिक ठंड में बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर को देखते हुए जिले के सभी सरकारी, निजी स्कूलों सहित कोचिंग संस्थानों, प्री स्कूल व आंगनबाड़ी केन्द्रों में शैक्षणिक गतिविधियों 31 दिसंबर तक बंद रखी गई है। यह आदेश डीएम ने जारी किया है। हालांकि इससे पहले 28 दिसंबर को जारी आदेश में अगले तीन जनवरी तक सुबह दस बजे से पहले व शाम तीन बजे के बाद उक्त सभी शैक्षणिक संस्थानों में शैक्षणिक गतिविधि प्रतिबंद्धित की गई। जबकि बोर्ड परीक्षा के लिए संचालित किए जाने वाली विशेष कक्षाओं का संचालन इससे मुक्त रखा गया है। इससे पहले 22 से 24 दिसंबर तक के लिए आदेश जारी किया गया था। जिसे अब बढ़ाकर आगामी तीन जनवरी तक किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.