बांका, मार्च 6 -- बांका, निज प्रतिनिधि। सूबे में परिवार नियोजन सेवाओं को सुदृढ और सुलभ बनाने के उद्देश्य से 6 मार्च से 20 मार्च तक विशेष सेवा पखवाडा चलाया जाएगा। जिसकी शुरूआत जिले में शुक्रवार से की गई। अभियान के तहत राज्य के सभी जिलों व प्रखंडों के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में निर्धारित दिवस सेवा और कैंप के माध्यम से बंध्याकरण, नसबंदी, आईयूसीडी, कंडोम, गर्भनिरोधक गोलियां एवं अंतरा जैसी सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही है। राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देशानुसार अभियान के पहले दिन 6 व 7 मार्च को जिला व प्र्रखंड स्तर पर स्वास्थ्य मेला तथा मीडिया ब्रीफिंग का आयोजन किया गया है। इसमें आमजन को परिवार नियोजन के स्थायी और अस्थाई उपायों, उपलब्ध सुविधाओं एवं प्रोत्साहन राशि की जानकारी दी जा रही है। इसके लिए प्रत्येक जिलों को 20 हजार रूपये तथा प्रत्येक प...