नैनीताल, मई 7 -- नैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में विकास कार्यों की पारदर्शिता, दक्षता और प्रभावी मॉनिटरिंग को सुदृढ़ करने को लेकर 'नैनीताल डिस्ट्रिक्ट प्लानिंग एंड बजट मैनेजमेंट पोर्टल' शुरू किया गया है। डीएम ललित मोहन रयाल के निर्देशन में तैयार इस पोर्टल का उद्देश्य जनपद स्तर पर संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की योजना निर्माण, बजट आवंटन, व्यय की निगरानी एवं प्रगति की रियल-टाइम ट्रैकिंग को एकीकृत प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराना है। इससे प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता के साथ-साथ समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा।इस पोर्टल के माध्यम से विभागवार योजनाओं का डिजिटल रिकॉर्ड, बजट की उपलब्धता, व्यय की स्थिति एवं कार्यों की प्रगति को एक ही स्थान पर आसानी से देखा और विश्लेषित किया जा सकेगा। साथ ही यह पोर्टल अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर...