पलामू, दिसम्बर 26 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला में स्वास्थ्य विभाग नए वर्ष में 117 नए स्वास्थ्य केंद्र शुरू करेगा। इनमें 26 स्वास्थ्य केंद्र की टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है ।21 स्वास्थ्य केंद्र की प्रक्रिया एक सप्ताह में शुरू कर दी जाएगी। शेष स्वास्थ्य केंद्र निर्माण की प्रक्रिया भी शीघ्र शुरू की जाएगी। सिविल सर्जन डॉ अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि समाप्त होते वर्ष तक स्वास्थ्य व्यवस्था को पटरी पर लाने का प्रयास किया गया है। लगभग 6 महीने के कार्यकाल में जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने का प्रयास किया गया है। जिले में एमआरएमसीएच मुख्य अस्पताल, अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद, और अनुमंडलीय अस्पताल छतरपुर में 3 ट्रामा सेंटर शुरू किया गया है ।एमआरएमसीएच में अत्याधुनिक सीटी स्कैन मशीन को स्थापित किया गया। प्रतिदिन मरीजों का स...