देवघर, दिसम्बर 31 -- देवघर। जिले के शहरी इलाका सहित ग्रामीण इलाकों में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान में लगातार गिरावट होने से व शीतलहर के कारण सर्द हवा में कनकनी काफी बढ़ गई है। जिसका असर आम जनजीवन पर पड़ रहा है। शीतलहर के कारण लगातार चल रही सर्द हवा से शहरी इलाका सहित ग्रामीण इलाकों में ठिठुरन भरी कनकनी काफी बढ़ गई है। जिससे शहरी इलाका सहित ग्रामीण इलाकों का जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। वहीं लगातार बढ़ते ठंड से बचाव को लेकर नगर निगम द्वारा निगम क्षेत्र के 37 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही जिला प्रशासन के निर्देशानुसार प्रखंड स्तर पर भी अलाव की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही ठंड से बचाव को लेकर जिला प्रशासन, नगर निगम और विभिन्न संस्थाओं द्वारा असहाय एवं जरुरत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.