मोतिहारी, दिसम्बर 28 -- मोतिहारी। जिले में शीतलहर का प्रकोप फिर बढ़ गया है। शनिवार सुबह में आसमान से शीत की फुहार गिरने से सर्द मौसम का सितम और तेज रहा। हाड़ कंपानेवाली पछुआ हवा चलने से लोग हलकान रहे। बर्फ जैसी ठंड हवा ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। हर जगह लोग ठंड से बचने के लिए घर या बाहर अलाव जला रहे हैं। अलाव तापने से लोगों को ठंड से काफी राहत मिल रही है। लोग दिनभर गर्म कपड़े पहनकर ही अपनी दिनचर्या में व्यस्त दिख रहे हैं। ठंड से बच्चों व वृद्धजनों की परेशानी अधिक है। तापमान में गिरावट आने से ठंड का सितम तेज : मौसम विभाग के अनुसार ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...