कटिहार, जुलाई 6 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में अक्षर आंचल योजना के तहत कार्यरत शिक्षा सेवकों और शिक्षा सेवक (तालिमी मरकज) की कार्यप्रणाली अब विभाग की कड़ी निगरानी में रहेगी। शिक्षा विभाग को विभिन्न माध्यमों से लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जिले में संचालित शिक्षा सेवक केंद्रों का सघन निरीक्षण कराया जाएगा। निरीक्षण के दौरान कार्यों में शिथिलता या लापरवाही मिलने पर संबंधित शिक्षा सेवकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

शिक्षा विभाग के निर्देश शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (साक्षरता) को निर्देश दिया है कि वे अपने स्तर से सभी केंद्रों का भौतिक सत्यापन कर यह सुनिश्चित करें कि शिक्षा सेवक निर्धारित दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन कर रहे हैं। विभाग का मानना है कि कई स्थानों पर शिक्षा...