गाजीपुर, सितम्बर 8 -- गाजीपुर, संवाददाता। जनपद में ग्राम मौधा में एक नए मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां पर प्री प्राइमरी से लेकर इंटरमीडिएट तक की कक्षाएं संचालित की जाएंगी। अत्याधुनिक सुविधाओं की व्यवस्था के लिए 11 करोड़ 50 लाख रूपए का बजट जारी करते हुए सरकार ने कार्यदाई संस्था नामित कर दी है। 4.94 एकड़ में फैला कंपोजिट विद्यालय पूरे जिले में शिक्षा का मॉडल बनेगा। मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय योजना के तहत कंस्ट्रक्शन एवं डिजाइन सर्विसेज (उप्र जल निगम) को निर्माण के लिए कार्यदाई संस्था नामित किया गया है। विद्यालय में उच्च गुणवत्ता के कक्षा कक्ष के साथ ही विभिन्न प्रयोगशालाएं भी बनाई जाएंगी। विद्यालय में लगभग 1500 छात्रों के लिए 30 कक्षाएं बनाई जाएगी। इसके साथ ही नई शिक्षा नीति के अनुरूप कक्षा एक स...