किशनगंज, मार्च 22 -- किशनगंज। संवाददाता मुस्लिम समुदाय का पवित्र पर्व ईद-उल-फितर शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। किशनगंज  शहर के अंजुमन इस्लामिया मदरसा,जामा मस्जिद, बड़ी मस्जिद, चूड़ीपट्टी,मस्जिद और पश्चिमपाली मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों में सुबह आठ बजे से, अलग-अलग समय में अकीदत के साथ ईद-उल-फितर की नमाज अदा की गयी। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने हाथ मिलाकर व गले मिलकर एक-दूसरे को ईद पर्व की बधाई दी और साथियों व रिश्तेदारों से भी मिलकर ईद पर्व की मुबारकबाद दी। हालांकि शुक्रवार की रात्रि में हुई वर्षा के कारण कुछ नमाज स्थल में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। शनिवार की सुबह से ही इन स्थलों से जलजमाव को साफ करवाया गया। कई स्थानों में ईदगाह कमिटी के सदस्यों ने नमाज की व्यवस्था की थी। लोग नए-नए कपड़े पहनकर ईदगाह व मस्जिदों में पहुंच रहे थे...