अररिया, मार्च 5 -- अररिया। वरीय संवाददाता जिले में बुधवार को रंगोत्सव होली का त्योहार शांति व सद्भाव के साथ मनाया गया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोवस्त किया गये थे। रंगों के इस त्योहार को लेकर जिले में शहर से लेकर गांव तक हर तरफ मौज, मस्ती व मदहोशी का आलम रहा। बच्चे व युवक ढोलक के थाप पर थिरकते नजर आए। ग्रामीण क्षेत्रों में शाम में जोगीरा गीत पर बूढ़े-बुजुर्ग भी नाचते दिखे। शहरी क्षेत्र में होली के गीत पर लोग झूमते दिखे। हर तरफ होली के गीत बज रहे थे। ...रंग बरसे चुनरवाली रंग बरसे, ...होली के रंग में रंग दो साजन हमे होली के रंग में रंग दो,...होली आयी रे कन्हाई, ..जोगिनी धीरे-धीरे आदि गीतों पर युवक डांस कर रहे थे। बुधवार की सुबह से ही युवाओं की टोली गलियों व सड़कों पर उतरे और एक दूसरे रंग व अबीर लगाकर होली की बधाई दी। इस दौरान लजीज पकवान का भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.