लखीसराय, मार्च 3 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। जिले में 4 मार्च को मनाए जाने वाले होली पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। पर्व के मद्देनजर जिला प्रशासन की ओर से संयुक्त आदेश जारी कर विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है। सभी को अपने-अपने क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि होली के दौरान किसी भी प्रकार की जबरदस्ती, हुड़दंग या अशांति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अक्सर देखने में आता है कि जबरन रंग लगाने, धुल-मिट्टी या कीचड़ से होली खेलने को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जिससे कानून-व्यवस्था प्रभावित होती है। ऐसे मामलों को रोकने के लिए विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है। जिले में कुछ लोग पारंपरिक तरीके से गुलाल ल...