जिले में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई ईद-उल-अजहा की नमाज
अमरोहा, मई 28 -- गुरुवार सुबह जिले में ईद-उल-अजहा की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। अल्लाह की बारगाह में लाखों सिर सजदे में झुके। मुल्क में अमन-चैन संग कौम की सलामती की खातिर हाथ उठाकर दुआ मांगी गई। जिले में कुल 76 ईदगाहों व 176 मस्जिदों में कड़ी सुरक्षा के बीच नमाज संपन्न हुई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद दी। इसके बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू हुआ। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन अलर्ट नजर आया। नमाज स्थलों के साथ ही संवेदनशील स्थानों पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। पुलिस टीमें लगातार गश्त करती रहीं। त्योहार को आपसी सद्भाव संग मानने की अपील की गई। यह भी पढ़ें- बकरीद पर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा, पुलिस प्रशासन अलर्ट डीएम डॉ.नितिन गौड़ व एसपी लखन सिंह यादव ने नमाज के शांतिपूर्ण संपन्न होने की बात कही। बताया कि त्योहार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.