रांची, जून 24 -- खूंटी, संवाददाता। उपायुक्त मो. जावेद हुसैन की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय टास्क फोर्स (आपूर्ति) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राशन वितरण, आधार सीडिंग, ई-केवाईसी, राशन कार्ड तथा आपूर्ति विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) एवं झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना (जेएसएफएसएस) के अंतर्गत लाभुकों को खाद्यान्न वितरण की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सभी जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानदारों को समय पर खाद्यान्न उठाव सुनिश्चित करने तथा निर्धारित मात्रा में लाभुकों के बीच नियमित वितरण करने का निर्देश दिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को नियमित निरीक्षण कर व्यवस्था की निगरानी करने और किसी भी प्रकार की अनियमितता पर...