गुमला, मार्च 1 -- चैनपुर प्रतिनिधि। चैनपुर में शंख नदी और लावा नदी के संगम स्थल के आसपास वन विभाग द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इको-टूरिज्म प्रोजेक्ट विकसित किया जा रहा है। प्राकृतिक सुंदरता, घने जंगल, नदी तट और पहाड़ी परिदृश्य के कारण यह क्षेत्र खासकर नवंबर से मार्च के बीच पिकनिक और पर्यटन के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहता है।वन क्षेत्र पदाधिकारी जगदीश राम ने बताया कि यहां कॉटेज सहित मूलभूत सुविधाएं विकसित की जा रही हैं, ताकि इस स्थल को एक प्रमुख इको-टूरिज्म केंद्र के रूप में स्थापित किया जा सके। उन्होंने कहा कि इसे बेहतर पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया जा रहा है और ठहरने की सुविधा बनने से स्थानीय पर्यटन को नई दिशा मिलेगी।उन्होंने जानकारी दी कि पाइन की लकड़ी से आकर्षक और आधुनिक सुविधाओं से युक्त कॉटेज का निर्माण किया जा ...