मिर्जापुर, जून 8 -- मिर्जापुर। शासन से ट्रकों में व्हीकल लोकेशन ट्रेकिंग डिवाइस अनिवार्य कर दिए जाने का असर जिले के ट्रक एवं मालिकों पर नहीं है। जिले में बीते पांच दिन पहले ही इस समस्या का समाधान हो गया, क्योंकि टाटा और मारुति आदि कंपनियों ने अपनी फ्रेंचाइजी व्यापारियों को दे दी है। अब कोई भी वाहन मालिक मात्र सात से आठ हजार रुपये खर्च कर अपने वाहन में व्हीकल लोकेशन ट्रेकिंग डिवाइस सिस्टम लगवा सकता है। इस संबंध में आरटीओ (प्रशासन) उदय वीर सिंह का कहना है कि शासन ने वाहन मालिकों की इस समस्या का समाधान कर दिया है। अब जिले में वाहनों का पंजीकरण, परमिट और फिटनेस का कार्य आसानी से हो रहा है। यह भी पढ़ें- वाहनों में ट्रेकिंग डिवाइस के चलते डेढ सौ वाहनों के पहिए थमे उन्होंने कहा कि व्हीकल लोकेशन ट्रेकिंग डिवाइस एक तरह से जीपीएस सिस्टम की तरह कार्...